गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद उन-नबी पर शांती समिती की बैठक में आवश्यक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश
अंजड़ शांती समिती की बैठक का आयोजन पुलिस थाना परिसर अंजड़ में किया गया जिसमें तहसीलदार बर्डे मेडम के साथ थाना प्रभारी जलोदिया साब नगर परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती सीएमओ राकेश चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमे नगर अंजड़ में लगने वाले पांडालों एव चलित एव स्थायी झांकियों के बारे में जानकारी लीगयीं इस अवसर पर सभी पंडाल के आयोजक उपस्थित रहे साथ ही मुस्लिम समाज के सदर अफजल भाई भी मौजूद रहे
गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नबी पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एव त्योहारों पर नगर में शांती बनाये रखे
ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा गाईड लाईन अनुसार किया जाये।
गणेश पांडालो/मूर्ति की स्थापना ऐसे स्थानो पर की जाये, जिससे आवागमन बाधित न हो। किसी विवादित स्थल पर पांडाल /मूर्ति स्थापना न की जाये ।
ऽ जिन स्थानो पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी, वहॉ विद्युत लाईन के तार आदि खुले नहीं रहे । विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियो के माध्यम से विसर्जन मार्ग में आने वाले तारो को उॅचा कराया जाये ।
गांव/कस्बो में चल समारोह के माध्यम से गणेश विसर्जन निर्धारित स्थल पर ही कराया जाये । विसर्जन स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाये ।
अनंत चतुर्दशी पर झांकिया निकाली जायेगी। विसर्जन मार्ग का राजस्व/पुलिस अधिकारी समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें ।
जिस रूट से झांकिया निकाली जायेगी, उस मार्ग में मरम्मत करवाई जाये एवं झुके हुये बिजली के तारों को व्यवस्थित कराया जाये ।
विद्युत आपूर्ति सतत बनाई रखी जाये। इस हेतु सम्पर्क स्थापित करें ।
गणेश जी स्थापना के पांडाल मे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था आयोजनकर्ता से कराई जाये एवं जिस रूट से झांकिया निकाली जायेगी, वहॉ बिजली की व्यवस्था नगर पालिका के माध्यम से की जाये।
शासकीय चिकित्सालयो में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त जीवन रक्षक औषधि, एम्बुलेंस, मेडीकल टीम तैनात रखना सुनिश्चित करें।
।
मिलाद उन-नबी के त्यौहार पर भी आवश्यक साफ-सफाई, विद्युत एवं समुचित पुलिस व्यवस्था की जाये ।