: बड़वानी कुंडिया बसावट स्थित आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के छात्रावास में बच्चों से रूबरू होते हुवे गणतंत्र दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा बच्चों का प्रदर्शन शानदार
Rajendra Devray
/
Wed, Jan 29, 2025
/
Post views : 314
विशेष बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत पूर्व मंत्री पहुंचे बच्चों के हॉस्टल
बड़वानी 29 जनवरी 2025/ कितनी अच्छी बात है की हमारे जिले का विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां के बच्चे सामान्य बच्चों के साथ अध्ययन करने की बात हो या खेल कूद में सहभागिता या फिर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में समावेशी भागीदारी सभी में यह बच्चे अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने कुंडिया बसावट स्थित आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के छात्रावास में बच्चों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मूक बधिर बच्चों के द्वारा सांकेतिक भाषा में जो प्रस्तुति दी गई है। बहुत ही सराहनीय कार्य है । इन बच्चों की प्रतिभा को देखकर ही मुझसे रहा नहीं गया और मैं यहां छात्रावास में बच्चों से रूबरू होने चला आया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री पटेल एवं सचेत फाउंडेशन अंजड़ के द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उनके द्वारा विशेष शिक्षकों का भी सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के श्री संदीप भावसार ट्रस्ट के श्री मनीराम नायडू हॉस्टल के विशेष शिक्षक वार्डन एवं स्टाफ उपस्थित थे।