Rajendra Devray / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 270

नगर परिषदअंजड़ के वर्तमान परिषद के अंदर जब से परिषद के नए अध्यक्ष मांगीलाल जी मुकाती बने तब से अभी तक यहां पर कोई भी सीएमओ स्थाई रूप से कार्य नहीं कर पाया
इस परिषद के अंदर यह 9 वे सीएमओ के रूप में सुरेंद्र सिंह पवार जो कुक्षी में पदस्थ थे उनका स्थानांतरण अंजड़ में हो गया और आज उन्होंने अपना विधि वत पदभार भी ग्रहण कर लिया है
नगर परिषद के समस्त पार्षद महोदय कर्मचारी एवं अध्यक्ष महोदय के द्वारा सीएमओ साब सुरेंद्र सिंह पंवार साहब का फूल माल से स्वागत किया गया
वहीं सीएमओ पंवार साहब ने सभी पार्षदों से नगर पालिका के सभी कर्मचारियों से अध्यक्ष महोदय की उपस्थिति में सामान्य चर्चा की एवं वर्तमान की स्थिति का जायजा अध्यक्ष महोदय से लिया
वहीं पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल से चर्चा करने पर सीएमओ पवार साहब ने कहा कि मेरा सबसे पहले नगर के अंदर पेयजल साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था के ऊपर सबसे पहले ध्यान रहेगा क्योंकि नगर की जनता हमसे समय पर जल साफ सफाई और प्रकाश की सबसे ज्यादा मांग करती है
नगर की गंभीर समस्याओं के संबंध में भी पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल ने किए सीधे सवाल
👉 सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार साब से सीधा सवाल जब नगर के अंदर दो फिल्टर प्लांट चल रहे हैं तो राजपुर रोड की जो आम जनता है उसे झामरिया कुवे का पानी क्यों दिया जा रहा है उन्हें नर्मदा का जल क्यों नहीं दिया जा रहा है कब तक नर्मदा का जल वार्ड वासियों को मिलेगा
उत्तर :: इस पर उन्होंने कहा कि मैं शीघ्र ही इसके ऊपर व्यवस्था देखकर हम सभी वार्ड वासियों को नर्मदा का जल देने के लिए कार्य करेंगे सभी को नर्मदा का जल मिलना चाहिए
👉 नगर अंजड़ के अंदर सिवरेज लाइन वालों ने पूरी व्यवस्था को और सड़कों को खराब कर रखा है और बारिश में कीचड़ से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है
उत्तर :: इसको लेकर सीएमओ पंवार साहब ने कहा कि हम कल ही सिवरेज व्यवस्था के स्थानीय स्तर के अधिकारी को बुलाकर के चर्चा करके इस समस्या का तत्काल निराकरण करेंगे और आम जनता को कीचड़ से तत्काल मुक्ति मिले इस पर त्वरित कार्रवाई भी करेंगे
👉पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल का तीसरा सवाल बारिश के मौसम में आपदा प्रबंधन की नगर में क्या स्थिति रहेगी
सी एम ओ पंवार साब ने कहा कि स्थानीय भोगली नदी का जो पुल है और नदी की जो साफ सफाई है वह कुछ समय पूर्व अध्यक्ष महोदय के आदेश से कर दी गई है यहीं से सबसे ज्यादा अधिक समस्या पैदा होती है लेकिन भोगली नदी की साफ सफाई के बाद अब यहां ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी
और फिर भी यदि कहीं आपदा प्रबंधन में कोई समस्या आती है तो हमने अपने विभागों को निर्देशित करेंगे कि वह नगर के अंदर नालियों की और छोटे-मोटे नालों की साफ सफाई के ऊपर एक बार पुनः ध्यान देवे और नगर के अंदर आपदा प्रबंधन की स्थिति के ऊपर सतर्कता बरतें
साथी राजस्व वसूली के ऊपर भी ध्यान दिया जाएगा जिससे नगर विकास में गति मिल सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन