धार जिले के छात्रावास, आश्रमों, विशिष्ट आवासीय संस्थाओं का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गयाधार आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग इंदौर के निर्देश के अनुकम में जिले के समस्त छात्रावास आश्रमों विशिष्ट आवासीय संस्थाओं का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। आवासीय संस्थाओं के निरीक्षण के अनुकम में संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग इंदौर द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद कन्या शिक्षा परिसर आदर्श आवासीय एवं समस्त छात्रावास आश्रम का निरीक्षण किया गया है। साथ ही विकासखण्ड तिरला में संचालित कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण भी संभागीय उपायुक्त द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की पूर्ति हेतु छात्रावास अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग धार भी उपस्थित रहे। जिला स्तर से गठित दलों द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में संचालित छात्रावास आश्रम विशिष्ट संस्थाओं का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।