श्री राम पालकी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया बड़ी संख्या में धाम पहुंचे श्रद्धालु भक्तो ने गुरुपूजन कर महाप्रसादी ग्रहण कीधार नालछा ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वरदासजी महाराज की तपोस्थली प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री राम पालकी धाम में प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी गुरूपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस वर्ष गुरुवार के दिन ही गुरुपूर्णिमा आने का महासंयोग होने की वजह से भी बड़ी संख्या में गुरुभक्त श्री राम पालकी धाम पहुंचे थे। वर्षो तक श्री राम पालकी धाम में साधना करने वाले तपस्वी ब्रह्मलीन संत श्री सर्वेश्वरदासजी महाराज के समाधिस्थल पर स्थापित महाराज श्री की अत्यंत मनभावनी प्रतिमा और गुरु स्थान पर प्रातः गुरुपूजन के पश्चात सुबह 10 बजे से भोजन प्रसादी का क्रम प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कालुसिंह ठाकुर सहित नालछा व आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने श्री राम पालकी धाम पहुंचकर प्रभु श्री रामजी,माता जानकी,लक्ष्मण जी,पंचमुखी हनुमानजी महाराज,चमेली हनुमानजी,सप्तऋषि द्वारा स्थापित श्री राम-रामेश्वर महादेव और गुरु स्थान के साथ ही दिव्य सर्वेश्वर कुंड के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया इस दौरान बड़ी संख्या में श्री राम पालकी धाम पर मोजूद गुरुभक्तो ने पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से सेवा कार्य किया।