Rajendra Devray / Mon, Jun 30, 2025 / Post views : 266
12 चरणों में 228 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, पहले चरण में 38 शिक्षक शिक्षिकाएं गणित विषय में हुई प्रशिक्षित,
एनसीआरटी से संबंधित ली जानकारीया प्राप्त कीग
बगड़ी/शैक्षणिक सत्र 2025-26 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के क्रियान्वयन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कक्षा 6वीं के गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की नवीन एनसीईआरटी पुस्तकें लागू की गई हैं। इन पुस्तकों के सफल शिक्षण के लिए विकासखंड स्तरीय विषय शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शासकीय पीएम श्री विद्यालय बगड़ी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के पहले चरण का समापन शनिवार को किया गया।
जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रभारी बीएससी अशोक भगत ने बताया कि यह विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 27 जून से बगड़ी में शुरू हुआ है। विकासखंड के विभिन्न संकलो के 41 शिक्षकों में से 38 शिक्षक शिक्षिकाओ ने गणित विषय का प्रशिक्षण लिया अनुपस्थित शिक्षकों को अगले चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा।
12 चरणों में 228 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे
विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर प्रभात मांडलिक, अवध राज यादव, ने बताया कि प्रशिक्षण में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की नवीन पुस्तकों के आधार पर विकासखंड के 228 शिक्षक 12 चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इन शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम एवं पुस्तकों की उपयोगिता तथा शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर अभिजीत मालवीय, अभय रावत, राहुल परमार, जितेंद्र जोशी द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही तकनीकी सहायक जितेंद्र वर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षक शिक्षकों को सार्थक अप के ऊपर उपस्थित लगाना भी बताया जा रहा है।
इस दौरान बी आर सी राजेश शिंदे भी मौजूद थे।
29बी जी डी 02
पीएम श्री विद्यालय बगड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहले चरण प्रशिक्षण का हुआ समापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन