Rajendra Devray / Thu, Jul 3, 2025 / Post views : 276
राकेश साहू, धार
धार। जिला मुख्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय के दो कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत हुए और उनकी विदाई पार्टी सिद्धनाथ मंदिर में होना तय हुई थी । इस पार्टी में कार्यालय के करोड़ी बाबू गंगासिंह सिसोदिया ने मात्र दो महीने के लिए प्रभारी सहायक आयुक्त रही निसरपुर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मनीषा गौतम को भी महिमा मंडित करने के लिए बुलाया था और बाकायदा जोर-शोर से स्वागत सत्कार की तैयारी की थी । इसकी भनक जब सहायक आयुक्त कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को लगी तो उनमें से अनेकों विरोध में आ गए इसके साथ-साथ श्रीमती गौतम से पीड़ित और असंतुष्ट लोगों ने भी इस अवसर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रही श्रीमती गौतम को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर ली थी। इन सब घटनाक्रमों के बीच सिद्धनाथ मंदिर में सहायक आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों की विदाई पार्टी तो हुई लेकिन श्रीमती गौतम निसरपुर से धार मुख्यालय पर पार्टी में नहीं पहुंची । शायद काले झंडों के डर ने श्रीमती गौतम ने पार्टी में नहीं आयी। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को महिमा मंडित होने पर काले झंडे दिखाने की तैयारी किए बैठे असंतुष्ट लोगों को श्रीमती गौतम के न आने से निराशा हाथ लगी।
स्कूल में हुई पार्टी में भी बैनर पर लिखवाया सहायक आयुक्त
मात्र दो महीने की अवधि के लिए प्रभारी सहायक आयुक्त रही गौतम का सहायक आयुक्त की कुर्सी से मोह इतना बढ़ गया था कि निसरपुर स्कूल में खुद की सेवानिवृत्ति की पार्टी को विदाई सह सम्मान पार्टी का नाम देकर सहायक आयुक्त की विदाई पार्टी बैनर पर लिखवाया गया जब कि श्रीमती गौतम का मूल पद प्राचार्य का है। इस प्रकार भ्रष्टाचार का महिमा मंडन भले ही जिला मुख्यालय पर नहीं जो पाया लेकिन ब्लॉक पर स्कूल में जरूर हो गया।
कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पार्टी हुई शांति से
सहायक आयुक्त कार्यालय के लिपिक हीरालाल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंगाराम की विदाई पार्टी कार्यालय एवं सिद्धनाथ मंदिर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हालांकि असंतुष्ट लोग पार्टी पर नजर रखे हुए थे कि डेढ़ करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच में दोषी श्रीमती गौतम आती है तो उन्हें काले झंडे विरोध स्वरूप दिखाए जाते लेकिन गौतम के न आने से सभी ने राहत की सांस ली। करोड़ीबाबू नंबर एक जरूर खीझा खीझा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन