: बड़वानी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से किये सवाल आदि आदिवासियों को पट्टे देने की बात कही
Rajendra Devray
/
Thu, Aug 1, 2024
/
Post views : 324
सतपुड़ा और विंध्याचल के जंगलों को हरियाली से अच्छादीत करने एवं देश के जंगलों में निवासरत आदिवासियों को पट्टे देने के लिए *राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने सदन में उठाया मुद्दा*
*बड़वानी:-* संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से किये सवाल।।
सांसद डॉ. सोलंकी ने अपने सवाल में पूछा कि मालवा और निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा नदी के दोनों तरफ सतपुड़ा व विंध्याचल के पहाड़ हैं, इन क्षेत्रों में आदिवासी जिले बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के जंगलों को हरियाली से वनाच्छादित करने के लिए सरकार कोई योजना पर काम कर रही है क्या?
जिसका जवाब देते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब देते हुए बताया कि नर्मदा जी के क्षेत्र में भारत में ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत ये कार्य किया जाता है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने *वनाधिकार* अधिनियम 2006 के अंर्तगत जो चिन्हित किसान या आदिवासी भाई-बंधु बच गए हैं, जंगलों में रहने वाले क्या उनको चिन्हित करके फिर से वनाधिकार के पट्टे देने पर सरकार विचार कर रही है क्या?
जिसका जवाब देते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें लगातार पात्र लोगों को पट्टों का वितरण कर रही हैं जो आगे भी जारी रहेगा।।
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार के समय देश के करोड़ों आदिवासी भाइयों को मिले वनाधिकार पट्टों के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने देशभर के आदिवासी भाई-बहनों की और से सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।।