बड़वानी:- हमने देश के मुखिया को कटोरा लेकर निकलते हुए देखा, इस देश मे सम्बोधन में राम-राम बोलने पर गरियाते हुए देखा, चुनाव कैसे जीता जाए, कैसे किसका तुष्टिकरण किया जाए, किसको कैसे खुश कर लिया जाए ताकि हमारी सरकार बनी रहे यह भी हमने देखा, देश जाए भाड़ में बस हमारी सरकार बन जाये यह भी हमने देखा। लेकिन आज के मुखिया नरेंद्र मोदी को न तो चुनाव जीतने की ओर न ही पार्टी की चिंता है वो चिंता करता है तो मेरा देश कैसे सुरक्षित रहे। उक्त बात इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धिया तथा संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आयोजित प्रोफेशनल्स मीट कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय पर बतौर मुख्यवक्ता के रूप में कही।
आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक छोटे-छोटे परिवर्तन किए जैसे अंग्रेजो द्वारा बनाये गए कानून में भारतीय दंड संहिता था यानी भारतीयों को दंड देने वाली संहिता लेकिन उसे बदल कर अब भारतीय न्याय संहिता कर दिया।
अयोध्या में 500 साल बाद श्रीराम मन्दिर का निर्माण, योग को विश्व योग दिवस के रूप पहचान, यूक्रेन युद्ध मे भारतीय झंडे का सम्मान, इनकी यदि फेहरिस्त बनाएंगे तो 2047 में इतिहास रचा जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद सुभाष पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का चाहे अमीर हो, गरीब हो, किसान हो या सैनिक हो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सरकार ने सभी का ध्यान रखा।
देश मे इंफ्रास्ट्रक्चर, वन्देभारत मेट्रो रेल, चांद्रायान, कोरोना वैक्सीन, स्वस्थ, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन तथा राष्ट्र की सुरक्षा जैसे आदि क्षेत्र में अनेका अनेक कार्य किये।
वही विशेष अतिथि रहे पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी सुविधा नही थी, देश सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ आदि मूलभूत सुविधाओं से अभावग्रस्त था लेकिन आज मोदीजी के 11 साल के शासनकाल में आमूलचूल परिवर्तन आया व चंहु और विकास की धारा बह रही है।






जिला अध्यक्ष अजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने का आव्हान किया तथा आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद के 11 साल की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रेस-वार्ता का आयोजन:-
इस अवसर पर प्रेस-वार्ता का आयोजन भी किया गया व इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों की उपलब्धियो जिसमे राष्ट्र सुरक्षा, विकसित भारत, मेक इन इंडिया आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला व पत्रकारो के सवालों का जवाब दिया।
यह रहे मंचासीन:-
इस अवसर पर जिला संयोजक विकास आर्य, सहसंयोजक राजेन्द्र भावसार, सुभाष जोशी, सन्तोष पाटीदार, जया शर्मा, भगवती प्रसाद शिंदे, विक्रम चौहान आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर पर बड़वानी शहर के अधिवक्ता, व्यवसायी, सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।