पाटी में हुआ जनपद स्तरीय संपूर्णता, अभियान कार्यक्रम
बड़वानी 05 जुलाई 2024/ जनपद पंचायत पाटी की ग्राम पंचायत पाटी में आकांक्षी ब्लॉक जिला/जनपद स्तरीय संपूर्णता, अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद लोकसभा क्षेत्र खरगोन-बड़वानी श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी द्वारा भी सहभागिता की गई।
आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रसारण उपरांत संपूर्णता अभियान के बारे में अवगत कराया गया । साथ ही शासन की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं व उसके लाभों के बारे में भी विस्तार से उपस्थितियों को बाताया गया। जनप्रतिनिधियो द्वारा लाभान्वित कृषक हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को रिवालविंग फण्ड के चेक का भी वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/कांउटरों को जनप्रतिनिधियो द्वारा अवलोकन कर, उपस्थित ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये काउंटर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत जनप्रतिनिधिगणों द्वारा गोई नदी किनारे, एक पेड़ मां के नाम/अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण कार्य में भाग लिया जाकर सभी को पेडों की आवश्यकता व महत्व के बारे में समझाईश देकर सभी को पाधारोपण कार्य हेतु प्रेरित किया गया।