Rajendra Devray / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 337

कुक्षी :- सिविल अस्पताल कुक्षी में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया रोकथाम माह के अंतर्गत *डॉ० सुमेर सिंह अलावा (सीबीएमओ-कुक्षी) एवं डॉ० नितिन पाटीदार (चिकित्सा अधिकारी-कुक्षी)* द्वारा हरी झंडी दिखाकर मलेरिया रथ को रवाना किया गया। ग्रामीण जनता को मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारी से बचने के लिए पेम्पलेट बाट कर जानकारी दी जा रही है। मलेरिया माह प्रतिवर्ष जून मे मनाया जाता है कुक्षी के प्रमुख गलियों में रथ भ्रमण कर रुके पानी की निकासी टूटे-फूटे बर्तन कंटेनर ट्यूब टायर अन्य कबाड़ी में लार्वा न होने दे प्रति सप्ताह साफ सफाई का ध्यान रखें अन्य जानकारी देकर वेक्टर जनित को नियंत्रित करने के लिए रैली निकाली गई है। उक्त रैली में श्रीमती सयानी मण्डलोई, श्री ओ.एल. पाटीदार, श्री दिनेश ठाकुर, श्री मड़िया चौहान, श्री सौरभ तिवारी, श्री पंकज अजमेरी, श्री योगेंद्र शर्मा, समस्त आशा सहयोगिनी/आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री जगदीश बघेल (एमटीएस) द्वारा दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन