: दादावाड़ी मनावर के प्रेरणास्रोत आचार्य श्री हितेश चंद्र सूरीश्वरजी म सा का चातुर्मास 4 जुलाई से मुंबई के कमाठीपुरा क्षेत्र में होगा कई भक्त मनावर से पहुचेंगे शोभा यात्रा में
Rajendra Devray
/
Mon, Jun 30, 2025
/
Post views : 270
आचार्य श्री का चातुर्मास 4 जुलाई से मुंबई मेंमनावर। दादावाड़ी मनावर के प्रेरणास्रोत आचार्य श्री हितेश चंद्र सूरीश्वरजी म सा का चातुर्मास 4 जुलाई से मुंबई के कमाठीपुरा क्षेत्र में होगा। श्वेताम्बर जैन समाज के विनीत खटोड ने बताया कि आचार्य श्री बनने के बाद मुंबई में उनका यह पहला चातुर्मास है।चार जुलाई को आचार्य श्री का मुंबई में भव्य प्रवेश चल समारोह आयोजित किया गया है। आचार्य श्री के साथ मुनिश्री दिव्यचंद्र विजय जी म सा, मुनिश्री वैराग्य यश विजय जी म सा तथा साध्वी श्री किरण प्रभाजी भी चल समारोह में शामिल रहेंगी।इस अवसर पर मनावर, मोहनखेड़ा के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात आदि प्रदेशों से भी जैन समाज के समस्त गुरु भक्त आचार्य श्री के प्रवेश समारोह में शामिल होंगे।