Rajendra Devray / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 265
अं
जड़ विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव सेवा समिति के द्वारा आज से टाउन हॉल में वृक्षारोपण कर रोटी केंद्र का शुभारंभ किया गया
अंजड़ मानव सेवा समिति अंजड़ के द्वारा पिछले 2 वर्षों से निरंतर नगर में निराश्रित एवं वृद्ध निशक्तजनों के लिए टिप्पन सेवा दी जा रही थी आज समिति के अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ओम सभी समिति के सदस्यों की सहमति से प्रातः 10:00 बजे स्थानीय टाउन हॉल के अंदर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर पेड़ लगाकर मां सरस्वती और गणेश जी की पूजन कर रोटी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
समिति के अध्यक्ष ओम खंडेलवाल ने बताया कि मानव सेवा समिति पिछले दो वर्षों से लगातार नगर में निराश्रित निशक्त वृद्ध जनों को लगातार घर पहुंच टिप्पन सेवा कर रही थी समिति के द्वारा पिछले कुछ दिनों पूर्व मीटिंग के अंदर यह निर्णय लिया गया कि टिप्पन सेवा के साथ ही हम रोटी केंद्र का शुभारंभ करें यह रोटी केंद्र स्थानीय टाउन हाल के अंदर प्रारंभ किया गया है
इसमें निराश्रित और निशक्त सभी व्यक्तियों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी
सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सभी निराश्रित निशक्त जन टाउन हॉल के अंदर जाकर भोजन कर सकते हैं साथ में निशक्त व्यक्तियों के लिए टिफिन सेवा पूर्व की तरह निरंतर चलती रहेगी
जो निराश्रित व्यक्ति बुजुर्ग यहां आ सकते हैं उन्हें यहां पर भोजन सम्मान के साथ कराया जाएगा जो नहीं आ सकते हैं उन्हें टिफिन भिजवाया जाएगा मानव सेवा समिति के अध्यक्ष एवं खंडेलवाल ने बताया कि इस समिति के तत्वाधान में पिछले वर्ष वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था जिसके अंदर 3000 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया था उनकी जांच की गई थी कुछ लोगों को इलाज के लिए धीरज अस्पताल भी भेजा गया था मानव सेवा समिति निरंतर इस पुनीत कार्य को कर रही है नगर अंजड़ के वार्ड नंबर 12 के पार्षद मनोज शर्मा ने भी मानव सेवा समिति के इस पुनीत कार्य की बधाई दी है
साथ ही नगर परिषद के सीएमओ श्री अलावे जी ने भी मानव सेवा समिति के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की है उन्होंने मानव सेवा समिति को बधाई दी है नगर अंजड़ के सभी महानुभावों से भी निवेदन है कि यदि वह अपने आसपास ऐसे किसी निशक्त निराश्रित व्यक्ति को देखें या उन्हें दिखाई दे तो तुरंत भोजन के लिए मानव सेवा समिति केंद्र टाउन हॉल पर अवश्य भिजवाए ताकि उनके भोजन की व्यवस्था की जा सके
इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ओम
दादा खंडेलवाल अध्यक्षमहादेव जी धनगर उपाध्यक्षपीयूष जैन सचिवकमल जी पाटीदार सहसचिवपंकज गोयल कोषाध्यक्षगौतम जी लुंकड़धर्मेंद्र जी जैनआकाश जी लुंकड़हसमुख पटेलहेमंत मोदीआनंद लुंकड़अमृत जी पाटीदारविपिन जैनसंजय चौपड़ाअमित पाटनीविशाल पाटीदारनरेंद्र पाटीदारप्रवीण सोनीराजेश खंडेलवालकैलाश जी अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन