महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में बड़वानी पुलिस की अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
*पुलिस चौकी बिजानस, थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने अंतराज्यीय नाका चेकिंग के दौरान 480 लीटर अवैध शराब किमती 1,24,00/- रुपये जप्त कर, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
दिनांक 28.10.2024 चौकी बिजानस, थाना सेंधवा ग्रामीण ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है, जिसमें अंतर्राज्यीय चेकिंग नाका बिजासन पर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई है। यह कार्रवाई आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई, ताकि चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री जगदीश डावर के निर्देश पर, बिजासन चौकी थाना सेंधवा ग्रामीण पर अंतर्राज्यीय नाका चेकिंग पॉइंट स्थापित किया गया। नाका चेकिंग चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक धनेश्वर पाटिल और उनकी टीम के द्वारा कि गई चेकिंग के दौरान मारुति ईको वैन (क्रमांक MH-48-CB-6502) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वैन के अंदर से अवैध रूप से रखी गई 40 पेटी पावरफुल बियर मिली। इनकी कुल मात्रा 480 लीटर थी, जिसकी बाजार में कीमत 124,800 रुपये थी। वैन की कीमत भी 500,000 रुपये है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया जिनका नाम 1. रमेश पिता उत्तम पावर उम्र 30 वर्ष, निवासी हैदरापाडा, पलासनेर, जिला धुलिया, महाराष्ट्र, 2. सनी पिता संजय जायसवाल उम्र 26 वर्ष, निवासी पलासनेर, महाराष्ट्र हैं। और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
*उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, ASI धनेश्वर पाटिल, प्रधान आरक्षक 388, अभिषेक यादव, आरक्षक 177 सुनील वास्कले कि सराहनीय भूमिका रही।*