Rajendra Devray / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 330



बड़वानी जिले के पार्टी थाना क्षेत्र में बोकराटा रोड पर बुधवार की रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इसमें मृतक कैलाश राठौड़ अपने बेटे की शादी की पत्रिका बाट लौट रहे थे
बेटे की शादी 8 दिसंबर को होना थी मृतक की पहचान कैलाश पिता शंकरलाल राठौड़ , राहुल पिता शिवाजी राठौड़ के रूप में हुई है दोनों ही बड़वानी की ओर आरहै थे
परिजनों ने बताया कि कैलाश राठौड़ अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र में रिश्तेदारों में बाट कर लौट रहे थे तभी बोकराटा समीप बिजली ग्रिड के सामने अज्ञातवास वाहन ने बाइक को टक्कर मारी जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचायाजहां डॉक्टर दोनो को मृत घोषित कर दिया
परिवार में मातम छाया हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन