बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि संगठन पर्व 2024 के समापन पर संविधान गौरव दिवस एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमो को लेकर उक्त बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल के मुख्य आतिथ्य व जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अतिथियो द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
संगठन पर्व के जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बैठक के साथ संगठन पर्व का समापन हो जाएगा।
संविधान गौरव दिवस पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के बड़े नेता जेब मे संविधान की छोटी किताब रखकर भाजपा पर संविधान के खिलाफ कार्य करने का झूठा प्रचार प्रसार कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस को आडो हाथ लेते हुए कहा कि भारत के संविधान व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथ यदि किसी ने छेड़छाड़ की तो वो कांग्रेस पार्टी है।
श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया तो उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए संविधान को ताक में रखकर रातों रात आपातकाल लगाकर देश के लाखो देशभक्तों को जेल में डालने का काम किया।
वही पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए उस समय संविधान के विपरीत कई रियासतो को भारत मे मिलने से रोका था व कश्मीर में धारा 370 लगाई थी जिसे हटाने का काम भाजपा ने किया।
कांग्रेस जिस प्रदेश में जीतती है तो वहां ईवीएम पर कुछ नही बोलती इसके उलट जहां वो चुनाव हारती है तो ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर संविधान के विपरीत काम करती है।
अतः हम सभी को आगामी दिनों में संविधान गौरव दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजनो तक कांग्रेस को बेनकाब करना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने सम्बोधित करते हुए कहा संगठन से प्राप्त सभी कार्यो को हम सभी को मिलकर प्रमुखता से करना है और विगत लगभग 3 माह से चल रहे संगठन पर्व 2024 का सफलता पूर्वक समापन हो रहा है जो प्रत्येक कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर अतिथियो द्वारा नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षो का भाजपा के अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला सहनिर्वाचन अधिकारी द्वय ओमप्रकाश खंडेलवाल व अजय यादव, महामन्त्री विक्रम चौहान मंचासीन रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि व आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।