चोरी के मामले में लम्बे से समय फरार चल रहे स्थाई वारंटी को थाना अंजड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों कि धरपकड़ हेतु ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है । पुलिस कप्तान बड़वानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई, फरारी व गिरफ्तार वारंटियो की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया है ।
आतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार व एस.डी.ओ.पी. बडवानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन पुलिस थाना अंजड मे थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के नेतृत्व मे टीम द्वारा माननीय जेएमएफसी न्यायालय अंजड जिला बडवानी के आर.सी.टी. क्रमांक 136/2021 धारा 457,380 भादवि के लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वांरटी सुरेश पिता रूपसिंह भील निवासी गदरावद थाना टांडा जिला धार को थाना टांडा द्वारा अप.क्र. 297/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में दिनांक 12.10.2024 को गिरफ्तार किया गया, उक्त वारंटी सुरेश का थाना अंजड पर स्थाई वारंट होने से माननीय न्यायालय अंजड से आरोपी सुरेश भील के प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया एवं तामील किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गिरवर सिंह जलोदिया थाना प्रभारी अंजड उनि बीएस चौहान, उनि सुरेश मुवेल ,आर.575 अनुराग यादव, आर.618 बबन ठाकुर, आर 321 सद्दाम पठान की सराहनीय भूमिका रही।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 जनवरी 2024 से आज दिनांक का तक 440 फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 9,05,000/-रुपए का ईनाम उद्धोषित था।*