: अंजड़ कासेल आईं माता मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम कासेल में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा गांव में मंदिर निर्माण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी गई सभी समाज जन प्रतिदिन माता की ज्योत के दर्शन करे
Rajendra Devray
/
Thu, Jan 30, 2025
/
Post views : 310
श्री आईं माता मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम कासेल में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा गांव में मंदिर निर्माण व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी गई व अतिथियों द्वारा सभी समाज जनों को मंदिर में रोजाना मां व ज्योत के दर्शन करने सहित ग्यारह गांठ वाली बेल को बांधने व बेल के ग्यारह नियमों के परिपालन की बात कही गई तथा अपने आईं पंथ के इतिहास के बारे में जानने की बात को प्रमुखता से कहीं। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल मुकाती, कैलाश जी वीआईपी, प्रांतीय अध्यक्ष C A भगवान जी लछेटा, श्रीमती मंजू जी लछेटा,महिला प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता चोयल, केंद्रीय समिति सदस्य हीरालाल देवड़ा,धार जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी मुकाती, बड़वानी जिला अध्यक्ष दिनेश जी चौधरी, जिला महासचिव गोविंद जी भायल, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता चौधरी, हरिदास जी स्मारक ट्रस्ट उपाध्यक्ष लक्ष्मण जी परिहार, जिला युवा अध्यक्ष धार नरेंद्र जी देवड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ सचिव शेखर जी भायल, युवा प्रदेश प्रतिनिधि हरीश जी मुकाती, बाबूलाल जी अगल्चा व कथा वाचक कैलाश जी चौहान मंचासीन थे। सभी सम्माननीय अतिथियों का गांव के पंचों द्वारा अंगवस्त्र सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र जी लछेटा व कार्यक्रम का आभार बड़वानी जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन काग ने माना ।
कार्यक्रम पश्चात भजन संध्या में कुराडाखाल की भजन गायिका कु निकिता सेणचा द्वारा आईं माता के भजनों का रसपान कराया गया।
आयोजित कार्यक्रम में गांव सहित आस पड़ोस के श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम का आनंद उठाया।