Rajendra Devray / Fri, Dec 19, 2025 / Post views : 362




कर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने श्री खाटूश्याम मन्दिर में श्यामबाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सुबह 11 बजे प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जिला अध्यक्ष अजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती और मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर के साथ लोकतंत्र सेनानी हुकुमचंद जी बंसल (एडव्होकेट) के निवास स्थान पर पहुँचे। उन्होंने बंसल जी की कुशल क्षेम पूछकर उन्हें साल व श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी शिखरचंद जैन का भी फूल माला पहनाकर साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
बंसल परिवार ने मंत्री महोदय का तिलक लगाकर व पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
व परिजन पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता बंसल, भाजपा नेता बंटी बंसल, आरती बंसल व नितेश बंसल ने मंत्री श्री टेटवाल से सौजन्य भेंट करि।
इसके बाद मंत्री श्री टेटवाल ने श्री खाटूश्याम मन्दिर पहुँचकर श्यामबाबा, भगवान पशुपतिनाथ महादेव और श्री सालासर बालाजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री खाटूश्याम मन्दिर के पुजारी पण्डित बसन्त शर्मा ने प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर मोर पंख का झाड़ा देकर श्यामबाबा का आशीर्वाद दिया।
खटूश्याम मन्दिर समिति के अध्यक्ष नितेश बंसल, सुनील भावसार, विजय पटवा, डॉ. अशोक गहलोत आदि ने अतिथियों को श्यामबाबा का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भरत यादव, राजेन्द्र भावसार, सुरेंद्र गहलोत, अरुण परमार, सुरेश जैन, अशोक बंसल, भारत सिंह मण्डलोई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन