भावसार समाज महिला मण्डल द्वारा नागरी माता को चुनरी यात्रा निकाल कर चुनरी चढ़ाई।
अंजड:- क्षत्रिय भावसार समाज महिला मण्डल द्वारा शोभायात्रा निकाल कर नगरी माता को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र के लिए सुख शांति की मंगल कामना करि।
क्षत्रिय भावसार समाज महिला मण्डल के तत्ववधान में रविवार देर शाम को भावसार धर्मशाला से ढोल के साथ शोभायात्रा के रुप में चुनरी यात्रा निकाली जो नगर के धानमंडी चौक व होली टवड़ा से होते हुए सतपुड़ा की पहाड़ी पर स्थापित नगरी माता मन्दिर पहुँची जहा नगरी माता समिति द्वारा चुनरी की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा बड़ी इंजुमाता और छोटी नगुमाता की पूजा अर्चना कर चुनरी ओढाई गई।
पश्चात महिलाओ और पुरुषों द्वारा नगरी माता मंदिर प्रांगण में गरबा रास किया गया।
माताजी को चुनरी समाज के उपाध्यक्ष रविन्द्र भावसार की और से चढ़ाई गई जिन्होने सपत्नीक पूजा अर्चना कर माताजी को चुनरी चढ़ाई।
इस दौरान नगरी माता मन्दिर समिति द्वारा समाज अध्यक्ष राजेंद्र भावसार और समाजजनों का माताजी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
चुनरी यात्रा में महिला मण्डल अध्यक्ष रीता भावसार, समाज अध्यक्ष राजेंद्र भावसार के अलावा बड़ी संख्या में महिलाए, पुरूष, युवक, युवती व समाजजन उपस्थित रहे।