Rajendra Devray / Fri, Jan 9, 2026 / Post views : 48
नालछा/नालछा के समीप ग्राम कागदीपुरा फाटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। बताया जाता है कि युवक अपनी बेटी के साथ आलू निकालने की मजदूरी के लिए ग्राम सोडपुर से महू के पास ग्राम कुमटी जा रहा था। टक्कर के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर ही तड़पता रहा और कुछ देर बाद तड़पते तड़पते दम तोड़ दिया इधर करीब एक
एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर ना ही 108 पहुंची और ना ही कोई एंबुलेंस पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगने लगे थे। बाद में मृतक और घायल बेटी को निजी वाहन से नालछा के अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपुर सोड़पुर के रहने वाला गंगाराम बाबर उम्र 45 वर्ष अपनी लड़की पूजा भाबर को लेकर महू के पास ग्राम कुमटी में आलू निकालने की मजदूरी के लिए। जा रहा था तभी ग्राम कागदीपुरा फ़ाटे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में गंगाराम को गंभीर रूप से चोट आई और तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया पूजा को भी गंभीर चोट लगी है पूजा ने बताया कि एक यात्री बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है बताया जाता है कि अभी 4 दिन पूर्व ही गंगा राम ने नई बाइक खरीदी थी और वह मजदूरी के लिए जा रहा था।
आधे घंटे से अधिक समय तक ना ही पहुंचा कोई एंबुलेंस वाहन
घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण पहुंच गए थे और 108 को सूचना कर रहे थे। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मौके पर एंबुलेंस वहां नहीं पहुंचा। बाद में निजी वाहन से मृतक और घायल पूजा को नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
बेटी रो रही थी और पिता लहूलुहान पड़ा था
नालछा के प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र ठाकुर ने बताया की लुनेहरा से नालछा की ओर जा रहे थे।तभी उन्होंने रास्ते में लड़की को रोते हुए देखा और सड़क पर लहू लूहान युवाक पड़ा था मैं वहां रुका और जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने टक्कर मार दी है काफी देर तक एंबुलेंस का भी प्रयास किया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे परिजन रो-रो कर हुआ बुरा हाल
घटना की जानकारी लगने के बाद ग्राम सोडपुर से उनका बेटा और परिवार के लोग पहुंच गए। मृतक गणेश को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन