सागर वंसिया माली समाज ने गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाया
अलीराजपुर :- सगर वंशीय माली समाज ने नव वर्ष एवं गाय गोरी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया माली समा ने अपनी परंपरा अनुसार नव वर्ष एवं गाय गोरी पर्व बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा वर्ग और बड़ी संख्या में माताओं बहनों ने अपने अपने घरों में गोवर्धन पूजा अर्चना की और गाय माता को सजाकर उनको सुबह से ही 56 प्रकार के भोग लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सभी समाजजन माली समाज के गमी वाले घरों में जाकर उनके यहां बैठने का कार्यक्रम संपन्न हुआ समापन के अंत में माली समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष नानूरामजी माली ने अपने विचार व्यक्त किये एवं नवयुवक संगठन के कन्हैयालाल माली द्वारा गाय गोरी पर्व सावधानी पूर्वक मनाने एवं गाय माता पर पटाखे आतिशबाजी नहीं करने का निवेदन किया ,अंत में समाज के सदस्य राम नारायण माली द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया दोपहर 3 बजे से गाय गोरी पर्व माली समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद होते हुए बस स्टैंड पहुँचा जहां पर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एसपी राजेश व्यास,एसडीएम तपिश पांडे ने पहुँच कर समाजजन को नव वर्ष की बधाई दी एवं पटाखे फोड़ कर नव वर्ष मनाया शोभायात्रा एमजी रोड होते हुवे निम चौक वहाँ पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल वर्ष कर समाजजन का स्वागत किया नीम चोक में मन्नत धारियों ने जमीन पर लेटकर अपने ऊपर से गो माताओ को निकाला गया माली मोहल्ला में धर्मशाला के बाहर गो माताओ के लिए पानी पीने की व्यवस्था की गई वहा से सोरवा नाका पर गाय गोरी पर्व का समापन हुआ गाय गोरी पर्व में शामिल होने के लिए नानपुर , कुक्षी, राणापुर, उज्जैन, खरगोन एवं गुजरात के लोगों ने भी गाय गोरी पर्व में अपनी सहभागिता की । इसी प्रकार गाय गोरी पर्व नगर के बाहरपुरा में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जो की रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक ,पोस्ट ऑफिस चौराहा ,कुमारवाड़ा ,पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए पुनः रामदेव मंदिर चौक पर संपन्न हुआ ।