ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
अवैध ब्राउनशुगर का परिवहन करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबत सिह जैतावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रंठाजना की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउनशुगर का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त साकिर खान को गिरफ्तार किया गया। थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसन्धान प्रारंभ किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 09.06.2025 को थानाधिकारी दीपक कुमार उनि थाना रठांजना मय जाप्ता द्वारा हनुमान चौराहे से रिन्दवन आने जाने वाले सडक मार्ग पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी रिंदवन की तरफ से एक टीवीएस मोपेड रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 14 जेडजी 1492 पर एक व्यक्ति बैठा हो आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस नाकाबन्दी को देखकर टीवीएस मोपेड को वापस घुमा कर जाने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर मोपेड चालक को रोक कर उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम साकिर पिता खाजु खान मेवाती उम्र 50 साल निवासी सरकारी अस्पताल के पास, मल्हारगढ पुलिस थाना मल्हारगढ जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया। जिसके बाद चालक को वापस घुमकर जाने के बारे में पूछा तो सन्तोषप्रद जबाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मोपेड चालक साकीर की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की थैली में 16 ग्राम ब्राउनशुगर मिली। जिसके बारे में थानाधिकारी रठांजना द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार अवैध ब्राउनशुगर को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना रठांजना पर प्रकरण दर्ज कर घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड को जब्त किया गया।