थाना अंजड पुलिस द्वारा आगामी कार्यक्रमो के संबंध मे थाना परिसर मे ली गई आयोजन समितियों की बैठक
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आगामी कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्यक्रमों के आयोजक समिति की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.08.2024 को थाना अंजड परिसर पर थाना प्रभारी अंजड गिरवर सिंह जलोदिया, नगर परिषद इंजीनियर दिनेश पटेल, तहसील अंजड कर्मचारी पटवारी कन्हैयालाल कनासे, एम.पी.ई.बी.ए.ई. नेहरूलाल रावत, गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि तथा शिवडोला, कावडयात्रा, नाग पंचमी, विश्व आदिवासी दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजको की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, डी.जे.प्रतिबंध के संबंध, छाया, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, जर्जर मकानों के पास से नहीं निकालने एंव शिवडोला के दौरान बनाई जाने वाली झाँकियो की उँचाई सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कम रखने आदि के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई है तथा उक्त कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।