ग्राम कड़ोद कला के लोगों का जथा पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर हुवा रवाना
कुछ दिनों बाद नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है और इसको लेकर ग्राम कड़ोद कला के लोगों में नवरात्र उत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है वही ग्राम वासियों का एक जत्था माता रानी के दरबार पावागढ़ पहुंचा और वहां से अखंड ज्योत पावागढ़ से लेकर वह ग्राम कड़ोद कला में दिनांक 1.10.2024 मंगलवार को पहुंचेगी यात्रा को लेकर ग्राम के सभी ग्राम वासियों ने स्वागत की और माता की स्थापना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है
पूरा गांव श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है उसकी तैयारी जोरों पर चल रही है भक्तों का अपार उत्साह है माता के प्रति श्रद्धा है कि पावागढ़ से पैदल यात्रा ज्योत के साथ गांव में पहुंचेगी
10 दिनों तक निरंतर भजन कीर्तन अनुष्ठान और माता का जागरण निरंतर चलता रहेगा