Rajendra Devray / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 267
सहायक आयुक्त बोले जिले में पहका विद्यालय जहां इस तरीके से शिक्षक शिक्षिकाओं ने अनुकरनीय पहल की अन्य विद्यालय में भी ऐसे प्रयास होना चाहिए
शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे |
धार नालछा शासकीय हाईस्कूल तलवाड़ा में बाल साथी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के हित में एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा प्रतिमाह अपने वेतन में से एक निश्चित राशि एकत्र कर विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतलें एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। शैक्षणिक सामग्री पा कर बच्चों के चेहरे खिल उठे वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा की गई इस पहल को काफी सराहा जा रहा है।
जिले के तलवाड़ा हाई स्कूल के 13 शिक्षकों द्वारा शिक्षक बच्चों के साथी बने और मदद करें तर्ज पर बीते 7 माह से अपने मिलने वाले वेतन से ₹200रु प्रति माह संयुक्त रूप से बचा रहे थे। इस बचत की राशि से शिक्षकों द्वारा एक अनुकरनीय पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री लाई गई।
ठंड के दिनों में गर्म कपड़े दिए जाएंगे |
संस्था के प्राचार्य सुनील पांडे ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में अधिकांश बच्चों के पास स्कूल बैग नहीं होते हैं ऐसे में वह कपड़े की थैली या अन्य प्लास्टिक की थैलियां में काफी किताब रखकर लाते हैं वहीं बच्चों को पीने के पानी के लिए बोतल भी नहीं होती है इसके अलावा अन्य सामग्री की भी कमी होती है हमने इन्हीं कमी को देखते हुए बच्चों की मदद करने का निर्णय लिया था। प्राचार्य श्री पांडे ने बताया कि अगले चरण में जो राशि वेतन से एकत्रित होगी उसे ठंड के दिनों में बच्चों को ऊनी कपड़े लाकर दिए जाएंगे
180 विद्यार्थियों को भेंट की गई सामग्री बच्चों के चेहरे खिल उठे
आयोजन में कक्षा 1 से पांचवी तक के करीब 90 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के 90 विद्यार्थियों को 1 लीटर वाली पानी की बोतल दी गई।
जिले में पहली बार देखा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के नरोत्तम वरकड़े उपस्थित रहे। उनके द्वारा बच्चों को सामग्री भेंट की गई उन्होंने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे आदमी का से अनुभूति हुई है मैंने जिले में पहली बार इस तरीके के स्कूल को देखा है जहां शिक्षक अपने वेतन से पैसा बचाकर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट कर रहे हैं इससे सीख लेते हुए अन्य स्कूलों ने भी प्रेरणा लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथियों में जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे नेवी संस्था के शिक्षकों की प्रसन्नता करते हुए इस पहल को एक सराहनी पहल बताया है कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बी. एम. चौरसिया, ग्राम पंचायत तलवाड़ा के सरपंच गोपाल गिरवाल, तथा एस आर एफ फाउंडेशन से अकरम सर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्मृति चिन्ह के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया गया |
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और सभी अतिथियों द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सुनील पांडेय द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक जितेन्द्र सिंह राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था से श्रीमती संगीता रावल, सरोज ठाकुर, अंतरी चौहान, प्रेमलता अचले , जितेंद्र सिंह गावड़ ,ज्योति जाधव,निर्मला डावर , प्रमिला परमार, ललिता गावस्कर, शिवदयाल प्रजापति, संजय चौहान, विनोद कुमावत आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन