Rajendra Devray / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 51
जानकारी के अनुसार शहर के कृषि मंडी रोड स्थित अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पोस्ट ऑफिस को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को खाली करा दिया गया।
मौके पर एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और सीआई शंभू सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पोस्ट ऑफिस परिसर का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और धमकी भरे मेल की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन