Rajendra Devray / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 60
*जैन प्रबुद्ध मंच की जिला बड़वानी में हुई नियुक्तियां*
मनीष जैन - जिला अध्यक्ष,
राजेश काला - जिला सचिव
सोनम जैन - जिला महिला अध्यक्ष
सपना जैन - बड़वानी शहर संघ महिला अध्यक्ष
सौरभ जैन - सेंधवा शहर अध्यक्ष
बड़वानी । सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी दिशा में देश की मध्यप्रदेश के बड़वानी जिलें में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है।
जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट मध्यप्रदेश राज्य संघ अध्यक्ष श्री विजयपाल जैन (टोंग्या) एवं महिला संघ राज्य अध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन ने जैन प्रबुद्ध मंच जिला बड़वानी का गठन कर नियुक्तियां प्रदान की, जिसमें मनीष जैन - जिला अध्यक्ष, राजेश जैन (काला) - जिला सचिव, सोनम जैन (सेंधवा) - जिला महिला अध्यक्ष
बड़वानी शहर महिला संघ अध्यक्ष - सपना जैन
सौरभ जैन (सेंधवा) - सेंधवा शहर अध्यक्ष मनोनीत किए गए है।
संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” को लॉन्च किया है ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष जैन एवं महिला जिला अध्यक्ष सोनम जैन ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवाकार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी।
जिला सचिव राजेश काला ने बताया कि ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा।
सेंधवा शहर अध्यक्ष सौरभ जैन एवं बड़वानी शहर महिला संघ अध्यक्ष सपना जैन का कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी।
आपने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें।
इन नियुक्तियों पर पर जैन समाज के वरिष्ठ.................
आदि ने बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन