Rajendra Devray / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 78
प्रतापगढ़। विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के पुलिस थाना अरनोद के अंतर्गत नई पुलिस चौकी देवल्दी का शुभारंभ किया गया। लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने गुरुवार को विधिवत उद्घाटन कर चौकी को जनता को समर्पित किया।
मंत्री मीणा ने कहा कि इस नई पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्रवासियों को पुलिस सहायता पहले से अधिक तेज़ और सुगमता से उपलब्ध हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने भी नई पुलिस चौकी खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नई पुलिस चौकी देवल्दी की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री हेमंत मीणा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन