Rajendra Devray / Thu, Apr 23, 2026 / Post views : 34
अंजड़ मंडी में सुदृढ़ हुई पारदर्शी विपणन व्यवस्था शासन की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को मिल रहे उपज के बेहतर दाम
बड़वानी 23 अप्रैल 2026/मध्यप्रदेश शासन की किसान-हितैषी नीतियों के अनुरूप बड़वानी जिले की अंजड़ कृषि उपज मंडी में गेहूं उपार्जन और विपणन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन एवं मंडी प्रबंधन के निरंतर प्रयासों से मंडी में न केवल पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, बल्कि व्यापारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी निर्मित हुआ है, जिसका सीधा आर्थिक लाभ क्षेत्र के कृषकों को मिल रहा है।

अंजड़ मंडी में गेहूँ का भाव ₹2600 के पार
मंडी से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 की तुलना में इस वर्ष मंडी आवक में 30 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में गेहूं के भाव में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की जा रही है। जहाँ 21 अप्रैल को गेहूं का अधिकतम भाव ₹2590 प्रति क्विंटल और मॉडल भाव ₹2585 प्रति क्विंटल रहा। वहीं 22अप्रैल 2026 को न्यूनतम भाव ₹2200 प्रति क्विंटल,अधिकतम भाव ₹2625 प्रति क्विंटल और मंडी का मॉडल भाव ₹2600 प्रति क्विंटल रहा, जो यह दर्शाता है कि अधिकांश किसानों को उनकी उपज का औसत से बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन