Rajendra Devray / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 240
नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब
नालछा। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में नगर नालछा में गणपति स्थापना को लेकर भव्य चल समारोह निकाला गया। रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजी आकर्षक झांकियां और डीजे की धुन पर थिरकते युवा समारोह का मुख्य आकर्षण रहे।

चल समारोह में लव-कुश ग्रुप, महाकाल ग्रुप, अंबेडकर ग्रुप, इंद्राज युवा शक्ति संगठन नालछा, भगत सिंह ग्रुप, राम सेना ग्रुप एवं कॉल सेना ग्रुप सहित विभिन्न संगठनों ने सहभागिता की। डीजे की धुन पर युवा उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक सड़क किनारे खड़े होकर झांकियों का आनंद लेते नजर आए। देर रात करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ समारोह में बनी रही।

चल समारोह टॉवर चौराहे से प्रारंभ होकर बस स्टैंड एवं सदर बाजार होते हुए विभिन्न गणेश पंडालों तक पहुंचा। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके बाद महाआरती आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग रहा। थाना प्रभारी श्री कैलाश बारिया पुलिस बल के साथ चल समारोह में मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन