Rajendra Devray / Mon, Aug 31, 2026 / Post views : 156
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का बड़वानी दौरा, मुस्लिम समाज ने किया आत्मीय स्वागत
बड़वानी। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ सोमवार को बड़वानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आमजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति एवं विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

इसी क्रम में बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह ‘हनी’ बघेल की मौजूदगी में अजय सिंह ‘राहुल भैया’ मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व जिला सदर डॉ. अब्दुल रशीद पटेल के निवास पर पहुंचे।

यहां बड़वानी मुस्लिम जमात के सदर कय्यूम कुरैशी की सदारत में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तिगाले सहित समाजजनों ने अजय सिंह का आत्मीय स्वागत एवं इस्तकबाल किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, ब्लॉक युवक कांग्रेस महामंत्री इब्राहिम ‘बबलू’ तिगाले, कौमी एकता प्रकोष्ठ के रज्जाक तिगाले, पार्षद सलीम तिगाले, कांग्रेस प्रवक्ता असलम मंजर, मुस्लिम समाज के पूर्व प्रवक्ता एवं समाजसेवी ए. सादिक चंदेरी, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के शादाब कुरैशी, इमरान खान, जाहिद खान सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

समाजजनों ने अजय सिंह ‘राहुल भैया’ को बड़वानी मुस्लिम समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान समाजजनों ने उनका पुष्पहारों से स्वागत करते हुए क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर भी संवाद किया।
अजय सिंह ने उपस्थित समाजजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन