पूर्व जिला अधिकारी ने बिना मंदिर समिति की अनुमति से सड़क निर्माण करवाई - अंकित शुक्ला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी आवेदन के माध्यम से सूचना दी गई
मनावर।। बिते शुक्रवार धार जिला कलेक्टर प्रियांक मिश्र के मनावर दौरे पर सर्व ब्राह्मण समाज की श्री सत्यनारायण मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण हटाने एवं भूमि का सीमांकन कर मंदिर समिति को पुनः लौटाने हेतु अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता प्ररिषद के तहसील अध्यक्ष अंकित वेदप्रकाष शुक्ला (अंष) द्वारा आवेदन दिया गया। जिसमें मनावर नगर के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित सत्यनारायण मंदिर की भूमि पर जो पूर्ण रूप से अतिक्रमण होता जा रहा है। उक्त भूमि जिसका रकबा 3.627 एकड़ है। जो की गोपालपुरा रोड मनावर में स्थित है एवं राजस्व अभिलेख में सत्यनारायण मंदिर के नाम से दर्ज है। उक्त भूमि पर जिलाधिकारी धार का नाम बतौर व्यवस्थापक के रूप् में दर्ज है। आवेदन अनुसार यह भूमि मंदिर की व्यवस्था एवं पुजारी के पूजा आदि के खर्च के लिए सकल ब्राह्मण समाज के उक्त सत्यनारायण मंदिर को बंदोबस्त के पूर्व से सरकार के द्वारा प्रदाय की गई भूमि है। जिसमें जिला मुख्य अधिकारी केवल व्यवस्थापक मात्र हैं। परंतु इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पूर्व जिला अधिकारी ने बिना मंदिर न्यास की अनुमति से वहां पर आईसीसी सड़क निर्माण का कार्य संपन्न करवा दिया है। जिससे सड़क के दोनों और अब अतिक्रमण पूर्ण रूप से हो चुका है। यह अवैधानिक है और सकल ब्राह्मण समाज इसका विरोध करता है। उक्त भूमि को लेकर 24 मार्च 2024 को बालीपुर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी आवेदन के माध्यम से सूचना दी गई थी। आवेदन में मांग की गई है कि इस विषय को गंभीरता से देखते हुए उक्त भूमि पर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को आदेशित करें एवं मंदिर व्यवस्थापक समिति को पुर्ण भूमि पर सीमांकन कर चारों ओर बाउंड्री वॉल की व्यवस्था की जाए। जिससे आने वाले भविष्य में इस तरह से मंदिर की भूमि पर कब्जा ना हो सके। लगातार कई वर्षों से ब्राह्मण समाज इस भूमि के संरक्षण के लिए शांति पूर्ण तरीके से शासन प्रशासन से मांग करते आ रहा है। अगर ब्राह्मण समाज की सुनवाई नहीं होती है। तो पूरे जिले में प्रशासन के विरुद्ध ब्राह्मण समाज चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
उक्त आवेदन के देने के पश्चात मनावर एसडीएम राहुल गुप्ता एवं तहसीलदार कुनाल अवास्या ने बताया कि उक्त भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध नोटिस जारी कर दिये हैं। जल्द ही अतिक्रम हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - जिला कलेक्टर प्रियांक मिश्र से चर्चा के दौरान।