Rajendra Devray / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 41



*
पहल जन सहयोग विकास संस्थान, बड़वानी एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम का सफल आयोजन कातर माता मंदिर प्रांगण, ग्राम बुदी, थाना पाटी में किया गया। श्री विनीत कपूर, डीआईजी, म.प्र. के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में सृजन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि बड़वानी जिले में कार्यरत पहल जन सहयोग विकास संस्थान, बड़वानी के सहयोग से सृजन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में दिनांक 05 जनवरी 2026 को कातर माता मंदिर प्रांगण, ग्राम बुदी, थाना पाटी में सृजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, कराटे प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण, संवैधानिक मूल्य, जेंडर समानता, सामाजिक जागरूकता, रचनात्मक सहभागिता एवं जनसहयोग को बढ़ावा देना रहा, साथ ही अन्य वॉलंटियर्स को सृजन कार्यक्रम की जानकारी देकर प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे अपने आसपास की आमजनता को जागरूक कर सकें। कार्यक्रम के दौरान समाज में सकारात्मक सोच, सहयोग की भावना एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सुधार पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों से संवाद करते हुए बताया गया कि समाज एवं पुलिस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग से ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है, वहीं पहल जन सहयोग विकास संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा संस्था के उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर,सुबेदार अलका वास्कले, थाना पाटी स्टाफ, महिला थाना बडवानी स्टाफ, श्री शुभम चौधरी व हर्षा परमार की सराहनीय भूमिका रही।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन