: बड़वानी जिले के नगर अंजड़ में वार्ड नंबर 4 बूथ नंबर 11 में पिता के पगड़ी रस्म के कार्यक्रम को छोड़कर पुत्र अंकुश गुप्ता मतदान करने के लिए आए और देशवासियों से अपील की सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का राष्ट्र हीत में संदेश दिया
Rajendra Devray
/
Mon, May 13, 2024
/
Post views : 326
बड़वानी जिले के नगर अंजड़ के वार्ड नंबर 4 के अंदर राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है हमारा परिवार का सुख या दुख जो भी है वह हमारा है लेकिन राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होता है ऐसा ही उदाहरण आज नगर अंजड़ के वार्ड नंबर 4 बूथ नंबर 11 में देखने को मिला जहां पर वार्ड नंबर चार के मतदाता अंकुश गुप्ता के पूज्य पिताजी का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था और आज उनका पगड़ी रस्म का कार्यक्रम है घर पर परिवार में सैकड़ो की संख्या के अंदर मेहमान आए हुए हैं उसके बावजूद भी पियूष गुप्ता मतदान केंद्र पर आए और मतदान किया साथी परिवार की सभी महिला और पुरुष को भी मतदान के लिए वह भेजेंगे
पियूष गुप्ता ने पुलिस पब्लिक न्यूज़ से चर्चा में बताया कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि धर्म होता है परिवार के काम हमेशा होते रहेंगे लेकिन हमें अपना राष्ट्री धर्म निभाना है इसलिए मैं मतदान करने के लिए आया हूं परिवार को भी मैं मतदान करने के लिए भेजूंगा और देश के सभी मतदाताओं से भी मैं यही अपील करूंगा कि आप अपना मतदान अवश्य करें