: "मां नर्मदा जन्मोत्सव पर संगीतमय शिव महा पुराण कथा ग्राम मलवाड़ा में"आज कलशयात्रा के साथ प्रारंभ श्यामदास महाराज श्री परेश्वर सेवाधाम आश्रम धामनोद के मुखारबिंद से कथा प्रारंभ
Rajendra Devray
/
Wed, Jan 29, 2025
/
Post views : 313
"मां नर्मदा जन्मोत्सव पर संगीतमय शिव महा पुराण कथा ग्राम मलवाड़ा में"आज कलशयात्रा के साथ प्रारंभ
मनावर। मां नर्मदा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में माँ नर्मदा मंदिर मलवाड़ा की ग्यारहवीं वर्षगांठ पर भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 29 जनवरी से 04 फरवरी तक दोप 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा।
अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता धर्म प्रचारक
संत श्री 108 श्री श्यामदास महाराज श्री परेश्वर सेवाधाम आश्रम धामनोद के मुखारबिंद से प्रथम दिवस की कथा श्रद्धा लुओ को श्रवण करवाई गयी ।
मां नर्मदा मंदिर संस्थान मलवाड़ा आयोजक समिति ने बताया कि भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक अध्यात्मिक धरोहर है। श्री शिव पुराण कथा युगों युगों से इसे भवसागर से तारने वाला, जीवन के प्रति क्षण-क्षण उल्लासमय, शौर्य, नवचेतना एवं स्फूर्ति प्रदान कर वैभव पूर्ण सांस्कृतिक जीवन की ओर अग्रसर करने वाला चित्त और परम तत्व के मिलन मार्ग की प्रेरणा देने वाला परम सत्व पर आधारित यह महान धार्मिक ग्रन्थ है।
श्री शिवमहापुराण कथा वह मोक्षदायिनी गंगा है जिसके श्रवण मात्र से जीव का मिलन हो जाता है। परंतु संयोग के इस क्रम में सूत्रधार होते हैं वे संत जो विरक्त, परम कृपालु तथा सर्व जीव सम भाव का दिव्य संदेश जनमानस को प्रदान
करते हैं।
2,3,4,फरवरी को प्रातः 8 से 12 बजे तक। दोपहर 3 से 6 बजे तक माँ नर्मदा पूजन, शिव पूजन अभिषेक, राधाकृष्ण पूजन एवं यज्ञ होगा।
04 फरवरी 2025, मंगलवार को मां नर्मदा चुनरी के यजमान कैलाश गुजरात्या बोरलाय, जगदीश माहेश्वरिया देवगढ़, महिला मंडल गोपालपुरा, बाबूलाल नाथ, सिंघाना होंगे।
03 फरवरी सोमवार को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण होगा।
श्री शिवमहापुराण कथा के यजमान
हुकुमचंद्र उद्धव कुमावत मलवाड़ा
श्री शिव पूजन के यजमान तुलसीराम मंगा पाटीदार बेडवाल्या
श्री राधाकृष्ण पूजन के यजमान त्रिलोक मुकाती मालवाड़ा
माँ नर्मदा पूजन के यजमान महेन्द्र सीताराम सेन मांडवी रहेंगे।
पूर्णाहुति एवं भंडारा 04 फरवरी 2025, मंगलवार दोप. 12 बजे से होगा।
आयोजक समिति ने कार्यक्रम मे माँ नर्मदा को चुनरी एवं भंडारे मे अधिक से अधिक जनता पहुंच कर पुंयलाभ लेने अपील की ।