Rajendra Devray / Wed, Mar 4, 2026 / Post views : 43
कुक्षी मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार के नवीन जिला अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु रविवार को एक आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। यह सभा जैन धर्मशाला, तालनपुर में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आमसभा में धार और बड़वानी जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। चर्चा और विचार-विमर्श के बाद शांतिलाल बालाराम जी दौणे(सुसारी) को सर्वसहमति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया साथ ही मुकेश बागेश्वर मनावर को जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवम संजीव भार्गव खलघाट को जिला कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। श्री दौणे बागेश्वर एवम भार्गव के चयन की घोषणा होते ही समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस कार्यक्रम में समाज के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप सेश्री अमृत बाविसा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) शिवराम कृष्णन जी (प्रदेश उपाध्यक्ष)मोहे (संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष) हुकुमचंद चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष) सोहन शिंदे जी (प्रदेश सदस्य) प्रियंका वानखेड़े (महिला प्रदेश उपाध्यक्ष)महेश चौहान (खरगोन जिला अध्यक्ष),एफ.एस. जगदाले (धार जिला अध्यक्ष)के सी बागेश्वर (बड़वानी जिला अध्यक्ष) प्रवीण राणे (प्रदेश युवा प्रभारी) मनोज गोयल (जिला युवा अध्यक्ष) इसके अलावा संजय आर्य कुक्षी तहसील अध्यक्ष,संजय सोलंकी डही तहसील अध्यक्ष , दिनेश रावल मनावर तहसील अध्यक्ष ,दिनेश सूर्यवंशी गंधवानी तहसील अध्यक्ष और बड़वानी के उपस्थित पदाधिकारियों और धार जिले के कार्यकर्ता एवम सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
शांतिलाल दौणे के निर्विरोध निर्वाचित होने पर समाज के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और खुशी व्यक्त की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चंपालाल उपाध्याय, विष्णु कोचले,महादेव चौहान, जगदीश चंद्र उजले, जगदीश सालवी , विजेंद्र जी गवांदे, ,राजेंद्र दौणे राधेश्याम जी उजले, ब्रजेश दौणे सत्यनारायण सोलंकी, गणेश शिंदे, हेमराज पांडे और रमेश चंद्र कोगे ,रमेशचंद्र भालके , अखिलेश वर्मा गणेश शिंदे ,अनिल भंडोले , मुन्नालाल चौहान , एस. गंगारेकर सर , नरेंद्र मालसे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन