: थाना नागलवाड़ी पुलिस ने 09 साल से लापता बालिका को ग्राम पावईकलां, तहसील पंधाना, जिला खंडवा से ढुंढकर, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनो के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Rajendra Devray
/
Mon, Aug 26, 2024
/
Post views : 412
*ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़वानी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
*थाना नागलवाड़ी पुलिस ने 09 साल से लापता बालिका को ग्राम पावईकलां, तहसील पंधाना, जिला खंडवा से ढुंढकर, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनो के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु जिले में चलाया जा रहा है "ऑपरेशन मुस्कान"
दिनांक 10.03.2015 को चौकी औझर पर फरियादी व्दारा अपनी नाबालिक बालिका की बिना बताये घर से चले जाने के संबंध में रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 41/2015 धारा 363,366 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त अपह्रता बालिका को लगातार उसके परिजनों से व आसपास रिश्तेदारों से संपर्क कर आसपास के क्षेत्र बड़वानी,खरगोन,धार ,खंडवा , बुरहानपुर, व दिगर राज्य महाराष्ट्र के जिलों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश व पतारसी करते उक्त बालिका का कोई पता नही चला था और ना ही उसके परिजनों से लगभग 9 वर्ष से अधिक समय से किसी भी प्रकार का कोई संपर्क व जानकारी नहीं मिल पा रही थी । थाना नागलवाडी की टीम व्दारा लगातार पुछताछ व पतारसी की जाकर अपह्रता बालिका का ग्राम पावईकलां तहसील पंधाना जिला खंडवा में पता चलने से तत्काल पुलिस टीम रवाना कर ढुंढकर लाया गया तथा दस्तयाब किया जाकर उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया ।
*उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक वीरबहादुरसिंह चौहान थाना प्रभारी नागलवाडी , सउनि. ब्रजेश मिश्रा चौकी प्रभारी औझर ,सउनि गजानंद चौहान ,प्रआर.260 सूरज कछवाहे , आर. 377 सतीश , आर. 424 अरुण , आर. 616 सुमेरसिंह , आर. 219 पुरुषोत्तम की सराहनीय भूमिका रही।*