पुलिस थाना अंजड़ द्वारा ग्राम आवली और सेंगाव में आपदा मित्र चौपाल का किया आयोजन आपदा से निपटने पर कैसे किया जाए बचाव पर ग्रामीणों से चर्चा की
*पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में नर्मदा नदी किनारे डूब प्रभावित क्षेत्र गांव में थाना अंजड़ पुलिस द्वारा लगाई पुलिस चौपाल*
*नर्मदा नदी किनारे स्थित डूब एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम आंवली तथा सेगांव में एसडीओपी बड़वानी एवं थाना थाना प्रभारी अंजड़ एवं आपदा मित्रों के साथ ली गई चौपाल।*
*बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में निपटने के लिए ग्रामीण से चर्चा की कर अच्छे तेराको एवं सक्रिय लोगो की बनाई गई टोली, आपदा मित्र।*
*नर्मदा नदी पर स्थित बांधों के गेट खुलने एवं अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने पर जल स्तर बडने के संबंध में ग्रामीण जन एवं आपदा मित्रों का एवं पुलिस का बनाया गया ग्रुप ।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में लगातार होने वाली बारिश तथा नर्मदा नदी पर स्थित बांधो के गेट खोलने से नर्मदा नदी में जल स्तर में वृद्धि की जानकारी देने के लिए नर्मदा नदी के किनारे स्थित डूब क्षेत्र एवं बाढ़ प्रभावित गांव आंवली, सेगांव में जाकर चौपाल लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं आपदा की स्थिति से निपटने से लिए अच्छे तेराको एवम सक्रीय लोगो की टीम बनाकर आपदा मित्र के माध्यम से ग्रुप में जोड़ा गया तथा नर्मदा नदी में स्थित बांधों के गेट खुलने के संबंध में एवं अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने के संबंध में जानकारी आदान प्रदान करने के संबंध में ग्रुप बनाकर आपदा से निपटने के लिए टीम तैयार की गई एवं आवश्यक संसाधन जुटाने बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने के संबंध में चर्चा की गई पुलिस चौपाल में एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान , थाना अंजड पुलिस एंव आपदा मित्र उपस्थित रहे ।