अंजड़ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दशोरा समाज महिला मंडल के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार बांटे गए
अंजड़ नगर में दशोरा समाज महिला मंडल के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता के यहां रखा गया
उपस्थित समाज की समस्त मात्र शक्तियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हुई
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें भगवान कृष्ण शिव मातापार्वती का भजनकीर्तन किया गया
भजन कीर्तन के बाद खेल गतिविधियों की प्रतियोगिता रखी गयी जिसमे प्रथम और द्वितीय आए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वित्तरण किए गए
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता ने बताया कि समाज की समस्त महिलाओं को आंखों पर पट्टी बांधकर ग्लास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा जितने अधिक ग्लास उठाए गए उन महिलाओं को प्रथम उषा मंडलोई एव द्वितीय पुरस्कार ज्योति जयशंकर गुप्ता को दिया गया
साथ ही दूसरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें ग्लास के ऊपर सिक्के जमाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें भी सबसे अधिक सिक्के जमाने वाली महिला मंडल की मातृशक्ति उषा मंडलोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर शीतल महेंद्र गुप्ता विजेता रही अपना हुनर दिखाकर सबसे अधिक सिक्के जमा कर विजेता रही
वहीं समाज की महिला श्रीमती बरखा गुप्ता के द्वारा मेहंदी के कौन भी बाट कर एक दूसरे को बधाई दी
महिला मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी उपस्थित दशोरा समाज की महिलाओं को हल्दी कुमकुम में स्टील की प्लेट भेट में दी गई कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया इस अवसर पर समाज की समस्त मातृशक्ति उपस्थिति रही और अगले वर्ष मकर संक्रांति का पर्व और अधिक धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया इसी के साथ कार्यक्रम का आभार श्रीमती ने माना