Rajendra Devray / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 41




यह हुए आयोजन:-
सुबह 4 बजे श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर पण्डित बसन्त शर्मा द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ गंगाजल, नर्मदा जल, पंचामृत, इत्र व केशरजल से अभिषेक किया गया पश्चात श्याम बाबा का पुराना पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) निकाल कर नया पीताम्बरी वस्त्र पहनाया गया उसके बाद श्याम बाबा का पीले रंग के फूलों से एवं पीले रंग का आकर्षक बागा पहनाकर मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मन्दिर में स्थापित श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सलालसर बालाजी, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण दरबार को भी फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
सुबह 7:30 बजे श्यामबाबा की प्रातःकालीन आरती की गई सुबह 10:30 व रात्रि 8:30 बजे भोग लगाया गया व शाम 6:30 बजे संध्याकालीन महाआरती की गई।
पर्व के चलते दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा व आने वाले भक्तों को श्याम बाबा के पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) के छोटे-छोटे टुकड़े कर प्रसाद स्वरूप बाटा गया।
साथ ही श्याम एकादशी प्रसादी ग्रुप द्वारा मन्दिर में दिनभर केसरिया (मीठे) चांवल, तिल्ली की मिठाई व फल फ्रूट की प्रसादी का वितरण किया गया।
दिनभर में हजारो श्रद्धालुओ ने श्याम बाबा के दर्शन लाभ लिए व बड़ी संख्या में भक्तों ने श्याम बाबा के दरबार मे अर्जी भी लगाई।
फोटो:- श्याम बाबा का आकर्षक श्रंगार,
भक्तों की अर्जी लगाते, पीताम्बरी वस्त्र व प्रसादी बाटते पुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन