बेटी की पेटी योजना शुरू करने के लिए आईपीएस अनु बेनीवाल सम्मानित
जिले में पहली बार आईपीएस अधिकारी द्वारा परेड सम्पन्न
मनावर।। रविवार 26 जनवरी को धार जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कई तरह की घटनाएं पहली बार देखने मे आई। इनमे सबसे पहली घटना इस बार जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गी द्वारा प्रभारी मंत्री के तौर पर पहली बार झंडा फहराया गया।
वही मनावर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आईपीएस अनु बेनीवाल को मनावर अनुभाग में चलाए जा रहे बेटी की बेटी अभियान के लिए धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही धार जिले में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी द्वारा परेड करवाई गई थी। जिसको लेकर धार जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आईपीएस डॉक्टर आयुष जाखड़ की धार में पहली बार आईपीएस द्वारा परेड संपन्न करने पर मोमेंटो दे कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिला अधिकारियों ने यह घोषणा की है कि मनावर अनुभाग में शुरू की गई बेटी की पेटी योजना को जल्द ही पूरे धार ज़िले में चलाया जाएगा। और इस पहल के लिए आईपीएस अनु बेनीवाल को सम्मानित किया गया है। यह घटना भी अपने आप में धार जिले में पहली बार हुई है कि जब जिले में आईपीएस दंपति को एक साथ सम्मानित किया जा रहा है। आपको बता दे की आईपीएस अनु बेनीवाल और उनके पति डॉ आयुष जाखड़ दोनों ही धार जिले में पदस्थ है।