: लोकसभा निर्वाचन में जहां मोबाइल संचार कनेक्टिविटी नही है वहा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कनेक्टिविटी स्थापित कैसे की जाय का प्रीशिक्षण पुलिस कर्मियों को दिया गया
Rajendra Devray
/
Sun, May 5, 2024
/
Post views : 43
*शैडो एरिया मतदान केंद्रों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थापित*
*आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में शैडो एरिया (ऐसे मतदान केंद्र जहां पर नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है) में संचार व्यवस्था स्थापित करने हेतु बड़वानी पुलिस की रेडियो टीम मिशन स्तर पर कर रही है काम*
*इसी क्रम में शैडो एरिया मतदान केंद्रों पर लगे पुलिस कर्मियों को रेडियो सेट के संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया*
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सतपुड़ा की पहाड़ियों व दुरस्त इलाकों में ऐसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है जहां पर संचार व्यवस्था नहीं है और मोबाइल कनेक्टिविटी भी नहीं है ऐसे में मतदान दिवस के दिन सूचनाओं के आदान-प्रदान करने व कानून व्यवस्था को बनाए रखने में प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में स्थानीय पुलिस की रेडियो टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में शेडो एरिया में लगे पुलिस कर्मचारियों को रेडियो सेट के संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया |