नगर अंजड़ में चोरों को हौसले बुलंद ग्रामीण क्षेत्र बोरलाय धनोरा के कृषि की लाइन में खड़े बिजली के पोल से चोरों ने काटे बिजली के तार सप्लाई हुई बंद
नगर अंजड़ के समीप ग्रामीण विद्युत ग्रिड बोरलाय धनोरा ग्रिड के क्षेत्र में चोरों के द्वारा बीती रात सर्विस लाइन के तार काट कर चोरी कर लिए गए
चोरों के हौसले इस तरह बुलंद है कि वह किसानों के खेत की मोटर ओर केबल अभीतक चुरा रहे थे अब चोर विद्युत विभाग के पोलो पर लगे एल्युमिनियम के तारों को काटकर चुराने में भी सफल हो रहे हैं
चोरों ने लगभग 800 फीट अल्युमिनियम का तार बिजली के पोल से कटकर चुरा लिया वहीं बोरलाय धनोरा ग्रिड के जूनियर इंजीनियर श्री किराडे ने थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग 32000 रुपए कीमत का अल्युमिनियम का तार चोर चुराने में सफल हो गए हैं और चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है इस संबंध में थाना प्रभारी महोदय गिरवर सिंह जलोदिया से भी पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनलने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस हर स्तर के ऊपर जांच कर रही है और हम शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार करेंग खबर लगने के बाद पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है देखने की बातें