: अंजड़ मोहीपुरा स्थित माँ रेवा आश्रम में संत शिरोमणि अखिलेश्वरी दीदी माँ के सानिध्य में सावन के पवित्र माह में रविवार को हरियाली अमावस्या पर्व पार्थिव शिवलिंग बनाने का अनुष्ठान प्रारंभ
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 4, 2024
/
Post views : 303
अंजड:- नगर के समीपस्थ नर्मदा तट किनारे स्थित ग्राम मोहीपुरा स्थित माँ रेवा आश्रम में बागदी आश्रम से पधारी संत शिरोमणि अखिलेश्वरी दीदी माँ के सानिध्य में सावन के पवित्र माह में रविवार को हरियाली अमावस्या पर्व से रेवा आश्रम में स्थापित अतिप्राचीन नर्मदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन व जलाभिषेक का अनुष्ठान शुरू हो गया है जो रक्षाबंधन की प्रतिपदा तक पूरे सावन माह चलेगा।
माँ रेवा आश्रम समिति ने बताया कि साध्वी अखिलेश्वरी दीदी हाल ही में अमरनाथ यात्रा से सीधे मोहीपुरा पधारी है साध्वी अखिलेश्वरी दीदी ने अपने गुरुदेव के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर गुरुपूर्णिमा के अगले दिन बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू कर सावन माह की पंचमी पर बाबा अमरनाथ के दर्शन किये और शनिवार को उज्जैन महांकाल के दर्शन कर ग्राम मोहीपुरा पधारी।
यह होंगे धार्मिक अनुष्ठान:-
रेवा आश्रम समिति ने बताया कि बागदी आश्रम से पधारी साध्वी अखिलेश्वरी दीदी माँ के सानिध्य में आश्रम में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव का सुबह 6 से 11 बजे तक पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन पूजन-अर्चन व अभिषेक किया जाएगा।
वही प्रतिदिन शाम के समय साध्वी अखिलेश्वरी दीदी माँ द्वारा ग्राम छोटा बड़दा, अंजड, राजपुर, पिपरी, राजघाट, जुलवानिया, खड़की, पंधाना, मचलगाव, बेड़िया, सनावद सहित निमाड क्षेत्र के आदि नगर व गाँवो में अलग-अलग दिन भोलेनाथ का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया जाएगा व रात्रि में वापस मोहीपुरा आकर सुबह का अभिषेक रेवा आश्रम में किया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न जगहों पर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण व पूजन अर्चन व अभिषेक भी किया जाएगा।
रविवार को यह हुआ आयोजन:-
रविवार को हरियाली अमावस्या पर्व पर मोहीपुरा स्थित रेवा आश्रम में संत अखिलेश्वरी देवी के सानिध्य में नर्मदेश्वर महादेव का पूजन अर्चन व अभिषेक सम्पन्न हुआ पश्चात भोलेनाथ व नर्मदा जी की आरती की गई व सुबह 10 बजे से कन्या पूजन व कन्या भोज के बाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया जो दोपहर 2 बजे तक चलता रहा।
रविवार को हरियाली अमावस्या पर रेवा आश्रम में हजारों श्रद्धालुजनों ने पूजन अर्चन व अभिषेक में भाग लेकर भोजन प्रसादी का लाभ लिया।
फोटो:- नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हुई संत अखिलेश्वरी देवी।
कन्या भोज करवाती साध्वी व भोजन प्रसादी ग्रहण करती हुई कन्याए।