*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-*
*आवेदक*- श्री आशीष चौहान पिता श्री हीराचंद चौहान, उम्र 43 वर्ष, प्रबंध संचालक, श्री श्याम हॉस्पीटल, धार निवासी- 36/बी, शिव विहार कॉलोनी जिला धार *आरोपी*- डॉ. सुधीर मोदी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, पदस्थ कार्यालय-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय, धार
*रिश्वत राशि-* 25,000/- रुपये,
*विवरण-* आवेदक "श्री श्याम हॉस्पिटल" धार का प्रबंध संचालक है। आरोपी द्वारा आवेदक की हास्पीटल के संबंध में शिकायत प्राप्त होना वताकर आवेदक से रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 13/12/2024 को ट्रैप दल का गठन किया गया और आज आरोपी को 25,000/- रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
*ट्रेप दल सदस्य-* DSP श्री अनिरुद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर विक्रम चौहान , प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, शैलेन्द्र वघेल, चेतन परिहार, श्रीकृष्णा अहिरवार,