वासलीपुरा फाटे पर पुलिस ने शराब से भरी ईको वेन को घेराबंदी कर पकड़ा,चालक हुआ फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश में जुटी
धार जिले के साथ धरमपुरी के वसलीपुरा फाटे पर पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन कर ले जा रही ईको वेन को जप्त किया है। थाने के राजेश कंसाना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की एक ईको वेन अवैध शराब भरकर बालीपुर से वासलीपुरा फाटे की ओर आ रही है। पुलिस तत्काल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी की पुलिस को देखते ही ईको वेन का चालक रास्ते में ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। ईको वेन की तलाशी लेने पर वेन के अंदर 12 पेटी ले अमाउंट स्ट्रांग बियर की मिली प्रत्येक पेटी में 24 नग थे। पुलिस ने कुल 144 बल्क लीटर जब्त की पकड़ी गई शराब की कीमत 37 हजार 440 रु और पकड़ी गई ईको वेन की कीमत 4 लाख 50 हजार कुल कीमत ₹4 लाख 87 हजार 440 रुपए है। जिसे जब्त कर धरमपुरी थाने लाया गया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने के मामले में चालक के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई करते हुए फरार चालक की तलाश में जुट गई है।