Rajendra Devray / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 45
मनावर :- भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय व संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है जिसमे एक जिला महामंत्री , सात जिला उपाध्यक्ष आठ जिला मंत्री समेत 30 भाजपा कार्यकर्ताओं में दायित्व की घोषणा की गई है। जिसमे छ : महिला सदस्यों को जिला पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया है।
भाजपा धार ग्रामीण जिले की चार विधानसभा जिसने मनावर, गंधवानी , कुक्षी , धर्मपुरी सहित विधानसभा से जातिगत एवं भाजपा के वरिष्ठजनों को सक्रियता के अनुसार सम्मिलित कर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।..
भाजपा (धार )ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सेप्टा , मोहन पटेल , महेंद्र परिहार, श्रीमती सुरमा सोलंकी , संतोष राठौड़ , राकेश मोटसरा, जयपाल टैगोर, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती , जिला मंत्री बृजेश चौहान , श्रीमती उत्तराजी विश्वास , श्रीमती अनीता शर्मा, सदाशिव बरफा, नितेश राठौड, लोकेश मुकाती (vip) , श्रीमती सुनैना कर्मा, सुनील पाटीदार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महाजन, सहकोषध्यक्ष राम पाटीदार, श्रीमती पिंकी वास्केल, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री प्रदीप गादिया, श्रीमती नागिन सोनी, भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर के साथ सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जाटपुरिया , सोशल सह मीडिया प्रभारी डॉ प्रकाश पटेल, मयंक खंडेलवाल , आईटी प्रभारी दुर्गेश वर्मा, आईटी सह प्रभारी श्रीमति माधुरी मेहता ( वर्मा)
मन की बात प्रभारी रवि परिहार नियुक्त किया है। सभी की नियुक्ति पर वरिष्ठजनो एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी..!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन