जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के पूर्व समाज जनों द्वारा भजनों के माध्यम से की जा रही आराधना
बड़वानी जैन धर्म के 24 वे और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी 21अप्रैल को 2623 वा जन्म कल्याणक है उस हेतु दिगंबर जैन समाज बड़वानी द्वारा खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा रोजाना शाम को भक्ति मय भजनों का दौर चालू है जिसमे समाज की महिलाए,युवा बच्चे शामिल हो रहे है और भगवान महावीर का गुणगान कर रहे है, । भगवान महावीर का जन्म बिहार के वैशाली के कुंडग्राम में राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहां हुआ था ,और तीर्थंकर के जन्म के 6 माह पूर्व से कुबेर रत्न की वृष्टि करते है और इंद्र इंद्राणी भक्ति नृत्य करते है।
उपरोक्त जानकारी समाज अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार दोशी ने देते हुए बताया की दिनांक 21 अप्रैल को भगवान की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली जाएगी दोपहर को प्रसादी वितरण शाम को पालना झुलाने का और महा आरती ,संपन्न होगी ।