*शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालक को न्यायालय ने 5000 रुपए से दंडित किया*
प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना एवं इनसे होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए बार-बार समझाइश देकर लोगों से अपील की जा रही है शराब पीकर वाहन चलाने वालो से न सिर्फ स्वयं चालक अथवा मार्ग पर चलने वाले अन्य लोगो को भी जान का खतरा रहता है।बावजूद इसके वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चला रहे है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी उषा सिसोदिया एवं यातायात की टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया । वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MH18BH4050 का चालक अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था जिसका जिससे ट्रक को जब्ती में लेकर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा 5000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया बाद चालक को समझाइश देकर वाहन सुपुर्द किया गया । यातायात पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।